Sansad के बाहर तकरार: राहुल गांधी ने रवनीत बिट्‌टू को गद्दार कहा:बोले- तुम वापस आओगे, मंत्री ने कहा- तुम देश के दुश्मन..

नई दिल्ली।  मकर द्वार के सामने कांग्रेस के सांसद प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान सामने से रवनीत बिट्‌टू आए तो राहुल गांधी ने कहा कि मेरा ट्रेटर फ्रेंड आ रहा है। इस दौरान राहुल गांधी ने हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ाया लेकिन रवनीत बिट्‌टू ने हाथ नहीं मिलाया। रवनीत बिट्‌टू ने राहुल गांधी को कहा कि आप देश के हित के लिए अच्छा नहीं कर रहे। इस दौरान दोनों तरफ से तीखी तकरार हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि चिंता मत करो मेरे गद्दार दोस्त, तुम वापस आओगे।
राहुल गांधी: हैलो ब्रदर, माई ट्रेटर फ्रेंड, डॉन्ट वरी, यू विल कम बैक (हैलो भाई, मेरा गद्दार दोस्त, चिंता मत करो, तुम वापस आओगे)।
रवनीत बिट्‌टू: देश के दुश्मन, देश के दुश्मन।
इस दौरान वहां लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और गुरदासपुर से MP सुखजिंदर रंधावा भी मौजूद थे।
रवनीत बिट्‌टू 1995 में आतंकवाद के दौर में सचिवालय बिल्डिंग ब्लास्ट में जान गंवाने वाले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन की थी। भाजपा ने उन्हें लुधियाना से उम्मीदवार बनाया, लेकिन वह कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से हार गए।
रवनीत बिट्‌टू के राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 2008 में युवा कांग्रेस से शुरू किया था। 2008 में वे पंजाब यूथ कांग्रेस के पहले निर्वाचित अध्यक्ष बने। 2009 में पार्टी ने उन्हें श्री आनंदपुर साहिब से टिकट दी और दादा बेअंत सिंह व पिता स्वर्णजीत सिंह के किए कामों के कारण वे आसानी से चुनाव जीत गए।
पार्टी ने भी पहली बार चुनाव जीतने के बाद उन्हें होम अफेयर्स कमेटी का सदस्य बना दिया। 2014 में कांग्रेस ने बिट्‌टू की सीट बदलते हुए लुधियाना शिफ्ट किया। इसके बाद 2019 और 2024 में वह इसी सीट से सांसद चुने गए।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles