Congress: आनंद शर्मा का विदेश विभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा, बोले- पार्टी को युवाओं की जरूरत

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने रविवार को पार्टी के विदेश मामलों के विभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के युवा नेताओं की जरूरत है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक दशक तक विभाग का नेतृत्व किया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को संबोधित करते हुए त्यागपत्र में लिखा,”मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, मैं विदेश विभाग (डीएफए) के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा सौंप रहा हूं ताकि इसका पुनर्गठन हो सके।” बता दें कि आनंद शर्मा कांग्रेस के सदस्य बने हुए हैं।

उन्होंने भारत-अमेरिका परमाणु समझौते की वार्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में भारत-विशिष्ट छूट की वकालत की थी। इतना ही नहीं ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का रुख सामने रखने के लिए विदेश भेजे गए सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के वे सदस्य भी थे।

Exit mobile version