CGA : टीसीए कल्याणी ने महालेखा नियंत्रक का पदभार ग्रहण किया

नई दिल्ली। भारतीय सिविल लेखा सेवा (आईसीएएस) की 1991 बैच की अधिकारी सुश्री टीसीए कल्याणी ने वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में नए महालेखा नियंत्रक (सीजीए) का पदभार ग्रहण किया है। वह इस प्रतिष्ठित पद पर आसीन होने वाली 29 वीं अधिकारी हैं।

सुश्री कल्याणी दिल्ली विश्वविद्यालय की स्वर्ण पदक विजेता हैं और उन्होंने लेडी श्रीराम कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने जवाहर लाल विश्वविद्यालय से अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में स्नातकोत्तर और पश्चिमी यूरोपीय अध्ययन में एम.फिल. की उपाधि भी प्राप्त की है। 34 वर्षों से अधिक की विशिष्ट सेवा के साथ, सुश्री कल्याणी सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन, लेखांकन, शासन और प्रशासन में व्यापक विशेषज्ञता रखती हैं।

सीजीए के रूप में कार्यभार संभालने से पहले, सुश्री कल्याणी ने गृह मंत्रालय में प्रधान मुख्य लेखा नियंत्रक (पीआर. सीसीए) के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भारत सरकार के सबसे बड़े मंत्रालयों में से एक के बजट और लेखांकन की देखरेख की।

Exit mobile version