Bihar: मुख्यमंत्री को लेकर गतिविधियां तेज, शिवराज को भाजपा ने बनाया पर्यवेक्षक, निशांत के लगे पोस्टर

नई दिल्ली। बिहार में नीतीश कुमार के राज्यसभा में शपथ लेने के बाद राजनीतिक गलियारों में नए मुख्यमंत्री को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है. अटकलें लगाई जा रही हैं कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से हो सकता है. इस बीच जनता दल युनाईटेड (जेडीयू) के समर्थक चाहते हैं कि सूबे की कमान निशांत कुमार संभालें. इधर, भाजपा ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिँह चौहान को बिहार का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

बिहार मुख्यमंत्री के चयन के सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री  शिवराज सिंह चौहान को केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से ये अनुमान और मजबूत होता है कि बीजेपी अपना ही मुख्यमंत्री बनाना चाहती है।

उधर, जेडीयू कार्यकर्ताओं द्वारा पटना में अगले मुख्यमंत्री के रूप में निशांत कुमार के नाम के पोस्टर, होडिंग लगा दिए गए हैं. कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए होडिंग में निशांत कुमार के फोटो पर ‘नेक्सट सीएम ऑफ बिहार’ लिखा हुआ नजर आ रहा है. साथ ही इसमें मांग की गई है कि निशांत कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री हों.

‘अब आपकी परछाईं स्वरूप, युवा जनसेवक निशांते कुमार चाहिए’
बिहार में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठ गई है. पार्टी कार्यकर्ता की तरफ से लगाए होडिंग में लिखा गया है कि बिहार में ना तो बुलडोजर बवाल, और ना ही ‘दंगा-फसाद’ चाहिए… हे लोकनाथ अब आपकी परछाईं स्वरूप, युवा जनसेवक निशांते कुमार चाहिए.

वहीं पोस्टर में यह भी लिखा है कि नीतीश कुमार का मिशन अधूरा… निशांत कुमार ही करेंगे पूरा. मिशन विकसित बिहार-2040. बता दें कि इस तरह के कई होडिंग पटना की सड़कों पर लगाए गए हैं. होडिंग के लगाए जाने के बाद सूबे की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. कार्यकर्ताओं द्वारा निशांत कुमार को सीएम बनाने के लिए समर्थक और कार्यकर्ता अपना पूर्ण समर्थन दे रहे हैं.
अलग-अलग माध्यम से उठाई जा रही मांग
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और संभवतः भाजपा के नेतृत्व वाली मुख्यमंत्री बनने की संभावना पर चर्चा जारी है. इस बीच निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की यह मांग पोस्टर, नारों और सार्वजनिक प्रदर्शनों के माध्यम से बार-बार उठाई जा रही है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर उनके समर्थन में नारे लगाए.

जेडीयू नेता संजय झा ने दी प्रतिक्रिया
जेडीयी नेता संजय झा ने नीतीश कुमार को लेकर बातचीत की है. उन्होंने कहा कि जहां तक बिहार की बात है मैं स्पष्ट कर देता हूं कि जो 2025 से 30 के लिए हम लोग नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने के लिए गए थे. इसमें सबका सहयोग रहा. पांचों दलों समेत प्रधानमंत्री मोदी का लगातार दौरा हुआ. उन्होंने कहा कि अगली जो सरकार बनेगी वह नीतीश कुमार की जो नीति है, जो उनके विचार हैं, उनको जो काम है उसी को यह सरकार आगे बढ़ाएगी.
उन्होंने आगे कहा कि नई सरकार को नीतीश कुमार का मार्गदर्शन और सहयोग हमेशा मिलता रहेगा. जहां भी सरकार को जरूरत होगी. इसलिए यह नहीं है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं हैं तो उनका काम वह बिहार में रहकर देखेंगे. जब संसद सत्र होगा तो वह उसके लिए दिल्ली जाएंगे. उनका लगाव बिहार से है.

screenshot 20260412 155924523772581062012773

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles