Assembly Election 2026: बंगाल में दो और तमिलनाडु, असम, केरल में एक चरण में वोटिंग, 4 मई को नतीजे आएंगे

नई दिल्ली. चुनाव आयोग आज चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर रहा है। इसमें पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जा रही है। इन सभी प्रदशों में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

केरल- 9 अप्रैल
असम- 9 अप्रैल
पुदुचेरी- 9 अप्रैल
तमिलनाडु- 23 अप्रैल
पश्चिम बंगाल- 23 और 29 अप्रैल
नतीजे- 4 मई

: किस राज्य में क्या है आंकड़े
पश्चिम बंगाल में 6.44 करोड़ मतदाता हैं
असम में कुल 2.5 करोड़ मतदाता है
केरल में 2.70 करोड़ मतादाता हैं
केरल में 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं
असम में 31 हजार पोलिंग बूथ बनाए गए हैं
25 लाख चुनाव अधिकारी तैनात किए गए हैं
5 राज्यों में 17.4 करोड़ वोटर हैं
5 राज्यों में 218870 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं
8.5 लाख सुरक्षाकर्मी  नियुक्त किए गए हैं
काउंटिग के लिए 40 हजार कर्मचारी नियुक्त किए गए
पुडुचेरी में 5 लाख महिला मतदाता है

25 लाख चुनाव अधिकारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे- सीईसी
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में प्रति मतदान केंद्र औसतन 750-900 मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 2.19 लाख मतदान केंद्रों पर मतदान होगा; 25 लाख चुनाव अधिकारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

किसी भी लोकतंत्र की नींव शुद्ध मतदाता सूची होती है’
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इस दौरान विशेष मतदाता सूची संशोधन के उद्देश्य को समझाते हुए कहा, ‘किसी भी लोकतंत्र की नींव शुद्ध मतदाता सूची होती है। इसी उद्देश्य से संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत विशेष गहन संशोधन किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए और कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो। मैं इस कार्य में शामिल सभी बूथ स्तरीय अधिकारियों, सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारियों, मतदाता पंजीकरण अधिकारियों, जिला चुनाव अधिकारियों और सभी चुनाव अधिकारियों को इसके सुचारू संचालन और सफल समापन के लिए बधाई देता हूं।’

Exit mobile version