Amit Garg राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के निदेशक नियुक्त

नई दिल्ली। Amit Garg (आंध्र प्रदेश कैडर, 1993 बैच) को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।
आंध्र प्रदेश कैडर के 1993 बैच के आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी गर्ग, वर्तमान में हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के निदेशक हैं।
एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने गर्ग की एनसीआरबी के निदेशक के तौर पर नियुक्ति को मंजूरी दी। वह अपना नया कार्यभार संभालने की तारीख से लेकर अपनी सेवानिवृत्ति की तारीख, यानी 31 अक्टूबर 2027 तक इस पद पर रहेंगे।
उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से 31 अक्टूबर 2027 (सेवानिवृत्ति तक) या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, रहेगा। वह Alok Ranjan (मध्य प्रदेश कैडर, 1991 बैच) का स्थान लेंगे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles