Agriculture Minister शिवराज ने अपने खेत में चलाया ट्रैक्टर, बोले- सिर्फ मंत्री नहीं किसान भी हूं

विदिशा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को विदिशा स्थित अपने फार्म हाउस पहुंचे। उन्होंने खुद ट्रैक्टर चलाकर टमाटर की खेती के लिए जमीन तैयार की।

शिवराज ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे सिर्फ कृषि मंत्री नहीं, किसान भी हैं। उन्होंने कहा कि खेत में मेहनत किए बिना किसान की तपस्या का अनुमान नहीं लगाया जा सकता। मंत्री ने बताया कि अगस्त में टमाटर की रोपाई करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार बंपर पैदावार के कारण टमाटर के दाम कम मिले। अगली फसल में बेहतर कीमत मिलने की उम्मीद जताई।

‘देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं किसान’
चौहान ने किसानों की मेहनत को प्रणाम करते हुए कहा कि किसान देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। वे अन्न के भंडार भरते हैं।

खेती का जायजा लेने विदिशा आते रहते हैं शिवराज
केंद्रीय कृषि मंत्री के पास दयानंदपुर में 80 बीघा और बेसनगर में 30 बीघा जमीन है। बेसनगर में वेयर हाउस भी है। निमखिरिया में उनके पास 50 बीघा जमीन है। यहां दूध डेयरी, डेयरी प्लांट के साथ ग्रीन और पॉली हाउस भी है। वे समय-समय पर अपनी खेती का जायजा लेने विदिशा आते रहते हैं।

Exit mobile version