Political
MP: इंदौर में इकोनॉमिक-कॉरिडोर के विरोध में किसानों की ट्रैक्टर रैली: पुलिस ने रेती मंडी चौराहा पर रैली को रोका
इंदौर। इकॉनोमिक कॉरिडोर के विरोध सहित अन्य मांगों को लेकर इंदौर में आज गुरुवार को राऊ से कलेक्टोरेट तक किसान ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। रैली का नेतृत्व क्षेत्रिय विधायक जीतू पटवारी के अलावा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया कर रहे हैं। पटवारी खुद ट्रैक्टर चलाकर किसानों के साथ हैं।
राउ से राजेंद्र नगर, राजीव गांधी चौराहा होते हुए रिंग रोड से आईटी पार्क तक आना थी। इसी बीच खबर है कि पुलिस ने आईपीएस कॉलेज के सामने रेती मंडी चौराहा पर ही रैली को रुकवा दिया। यहां विवाद की स्थिति भी बन गई थी। हालांकि पुलिस की बात मानते हुए रैली चौराहे पर ही खत्म कर दी गई। अब ज्ञापन सौंपा जा रहा है। ट्रैक्टरों के कारण जाम में दो एम्बुलैंस भी फंस गईं। दोपहर 3.30 बजे कई स्टूडेंट्स की एग्जाम थी जिनके वाहन फंस गए। वे दौड़कर कॉलेज पहुंचे लेकिन लेट हो गए हैं। प्रशासन ने कलेक्टोरेट तरफ नहीं आने की चेतावनी दी थी।