Political
MP: आज फिर एक हजार करोड़ का कर्ज… कांग्रेस ने किया हमला
भोपाल। राज्य सरकार आज रिजर्व बैंक के मुम्बई कार्यालय के माध्यम से अपनी गवर्मेन्ट सिक्युरिटीज का विक्रय कर एक हजार करोड़ रुपयों का बाजार से कर्ज उठा रही है। मध्य प्रदेश सरकार पर कर्ज का कुल भार 3 लाख 31 हजार 651 करोड़ 7 लाख रुपये हो गया है।
इस कर्ज की अदायगी 16 साल बाद की जायेगी और इस बीच साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान किया जायेगा। इससे पहले 26 मई 2023 एवं 9 जून 2023 की सूचना से क्रमशः को 2 हजार करोड़ एवं 4 हजार करोड़ रुपये का कर्ज उठाया गया था।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा है कि जन कल्याण के बजाय इवेंट के माध्यम से अपनी व्यक्तिगत छवि चमकाने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राज्य को कर्ज के गर्त में डुबो दिया है।