Political

MP: खकनार जनपद पंचायत अध्यक्ष ने किया सुसाइड, फांसी लगाने से पहले पूर्व विधायक की बेटी पूजा दादू ने लिखा-मृत्यु अंतिम सत्य

बुरहानपुर। बुरहानपुर(Burhanpur) जिले की खकनार जनपद अध्यक्ष पूजा दादू ने सुसाइड कर लिया है। वे पूर्व विधायक राजेंद्र दादू की बेटी और मध्यप्रदेश विपणन बोर्ड की उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मंजू दादू की बहन थीं। आत्महत्या के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 

परिजनों ने फंदे पर शव लटका हुआ देखा तो तुरंत उतार कर बुरहानपुर के संजय नगर स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने चेकअप कर मृत घोषित कर दिया। 24 साल की पूजा दादू ने रात करीब 11 बजे फांसी लगाई। वे उस वक्त घर में अकेली थीं। बीते साल हुए चुनाव में पूजा दादू निर्विरोध जनपद अध्यक्ष चुनी गई थीं, वे उच्च शिक्षित भी थीं।

फेसबुक पर पोस्ट करने के 11 घंटे बाद दी जान

पूजा ने आत्महत्या करने से पहले फेसबुक पर जो पोस्ट की थी, उसमें नावरा में गणेश विसर्जन के दौरान दो बच्चों की मौत और रहमानपुरा गांव में ग्रामीण प्रेमलाल के निधन का उल्लेख किया था। पूजा ने अपनी पोस्ट में लिखा- ‘मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वह इनके परिवार को इस दुख से उबरने में मदद करें।’ इस पोस्ट के करीब 11 घंटे बाद उन्होंने जान दे दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button