Political

MP: जेपी नड्‌डा ने I.N.D.I.A को कहा घमंडिया गठबंधन, बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा का किया शुभारंभ

भोपाल।मध्यप्रदेश में बीजेपी ने भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट से जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चित्रकूट के मिचकुरिन गांव से जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A को घमंडिया बताया। उन्होंने कमलनाथ को करप्टनाथ बताते हुए कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार से युक्त सरकार थी।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सनातन धर्म पर दिए विवादित बयान के लिए तमिलनाडु के सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा, ‘दुखी और आक्रोशित होकर यह बात कह रहा हूं कि यह घमंडिया और परिवारवादी गठबंधन हमारी संस्कृति, धर्म और संस्कारों पर बहुत गहरा आघात करने का प्रयास कर रहा है।’

‘इस गठबंधन का सबसे बड़ा और मजबूत घटक DMK है। इस दल के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (तमिलनाडु) का बेटा उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म को समाप्त करने का उद्घोष करता है। यह बात तब कही, जब 3 दिन पहले मुंबई में बैठकर ये गलबहियां कर अपनी रणनीति तैयार कर रहे थे।’

कांग्रेस गंदगी फैला रही, झूठे वादों में मत आना: शिवराज

CM शिवराज ने कहा, ‘कांग्रेस के लोग झूठ बोलते रहे कि कर्ज माफ करेंगे। किसानों को इन्होंने डिफॉल्टर बना दिया। एक महीने से पानी नहीं गिरा। किसान चिंतित हैं, लेकिन फिक्र मत करना। आपको संकट से मुक्त कराएंगे।’ CM ने कहा, ‘कमलनाथ ने तो सारी योजनाएं बंद कर दीं। कांग्रेस गंदगी और भ्रम फैला रही है। गंदे आरोप लगा रही है। पहले उसने 900 वादे किए। एक भी पूरा नहीं किया। कांग्रेस के झूठे वादों के झांसों में मत आना।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button