Political
MP: कांग्रेस चुनाव अभियान समिति का गठन , संजय दुबे प्रदेश प्रभारी, भोपाल में सुनील और इंदौर में अरविंद अध्यक्ष
भोपाल। कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने मप्र विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जिला स्तर पर चुनाव अभियान समिति के 49 जिला अध्यक्षों का मनाेनयन किया है। साथ ही प्रदेश स्तर पर चुनाव अभियान समिति के संचालन के लिए कांग्रेस नेता संजय दुबे को समिति का प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया है। कांग्रेस नेता विनोद इरपाचे को समिति का कार्य देखने के लिए कार्यालय प्रभारी बनाया है। दोनों पदाधिकारी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक समिति के सभी जिला अध्यक्षों की गतिविधियों का समय-समय पर फीडबैक लेंगे और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष भूरिया को जानकारी देंगे।