Political

Bhopal नगर निगम का कमालः दुबई में नौकरी कर रहे पुराने कर्मचारी को दी सैलरी, जांच के आदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल नगर निगम का एक कारनामा सामने आया है, जहां सफाई सहित संविदा कर्मचारियों को समय पर वेतन के लाले पड़ जाते हैं वहीं विदेश (दुबई) में नौकरी कर रहे एक पुराने कर्मचारी को सैलरी दे दी गई है। मामले का खुलासा होने के बाद निगम प्रशासन लीपा-पोती में जुट गया है। निगम अध्यक्ष ने मामले की जांच के आदेश दिए है।

जानकारी के अनुसार भोपाल नगर निगम प्रशासन ने दुबई में नौकरी कर रहे एक पुराने कर्मचारी को सैलरी दी है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर निगम प्रशासन के कारण विदेश में बैठे कर्मचारी को सैलरी मिल रही है। 

बता दें कि नगर निगम का एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी इसरार अली चार महीने से दुबई में है, फिर भी नगर निगम सैलरी दे रहा है। इसरार अली झील संरक्षण प्रकोष्ठ में नौकरी पर था। बताया जाता है कि बड़ी संख्या में कर्मचारी नगर निगम में बिना काम सैलरी ले रहे हैं। यह भी बताया जाता है कि निगम के पास मामला संज्ञान में है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में निगम अध्यक्ष ने कमिश्नर को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button