हरियाणा के IAS से हिमाचल के डिप्टी CM की बेटी की सगाई, जानिए कौन हैं IAS सचिन शर्मा

शिमला। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री की सगाई हरियाणा के IAS अधिकारी सचिन शर्मा से हो गई है। यह शुभ अवसर 22 सितंबर को परिवार और करीबी मित्रों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

इस सगाई की जानकारी खुद डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की, जहां उन्होंने दोनों की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा – “आस्था अग्निहोत्री और सचिन शर्मा की हुई सगाई।” हालांकि, अभी तक शादी की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा पहले से ही चल रही थी।

कौन हैं IAS सचिन शर्मा?
IAS सचिन शर्मा हरियाणा के झज्जर जिले से ताल्लुक रखते हैं और 2022 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वे ऊना जिले के अंब उपमंडल में एसडीएम (SDM) के पद पर तैनात हैं। सचिन ने UPSC परीक्षा अपने पहले ही प्रयास में शानदार सफलता के साथ पास की थी और 233वीं रैंक हासिल की थी।

उनकी शुरुआती शिक्षा गुरुग्राम के सेक्टर-14 स्थित DAV स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक किया और कुछ समय तक निजी क्षेत्र में नौकरी भी की। लेकिन उनका सपना था सिविल सेवा में जाना, और इसके लिए उन्होंने 16–18 घंटे प्रतिदिन की कठिन पढ़ाई के साथ लक्ष्य को साधा।

पुलिस परिवार से हैं सचिन, पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे
सचिन शर्मा के पिता सुनील दत्त हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। सचिन पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं और अब अपने परिवार का नाम रोशन करते हुए हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक सेवा निभा रहे हैं।

सगाई से दोनों परिवारों में खुशी की लहर
डॉ. आस्था अग्निहोत्री और IAS सचिन शर्मा का यह रिश्ता दोनों ही परिवारों के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। जहां एक ओर डॉ. आस्था एक पढ़ी-लिखी और होनहार बेटी हैं, वहीं सचिन शर्मा अपनी मेहनत, समर्पण और सेवा-भावना के लिए जाने जाते हैं। दोनों की जोड़ी को सोशल मीडिया पर भी खूब शुभकामनाएं और बधाइयाँ मिल रही हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles