बिक गया पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू का पहला आधिकारिक बंगला, जानें कितने करोड़ में हुई डील..?

Jawaharlal Nehru First Official Residence: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का पहला आधिकारिक आवास अब बिक गया है। लुटियंस दिल्ली का यह बंगला करीब 3.7 एकड़ में फैला हुआ है।

लुटियंस दिल्ली के 17 मोतीलाल नेहरू मार्ग जिसे पहले यॉर्क रोड भी कहा जाता था। उस रोड पर स्थित यह बंगला 14,973 वर्ग मीटर (करीब 3.7 एकड़) में है। इस बंगले को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बंगले को अब बेच दिया गया है। यह देश का सबसे महंगा आवासीय संपत्ति सौदा है। सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस बंगले के मालिकों ने 1,400 करोड़ रुपये मांगे थे। हालांकि भारतीय पेय उद्योग (Beverage Industry) से जुड़े एक बड़े कारोबारी ने लगभग 1,100 करोड़ रुपये में सौदा फाइनल हुआ है।

राजकुमारी कक्कड़ और बीना रानी इस बंगले की मौजूदा मालिक है। ये दोनों राजस्थान के एक शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कानूनी प्रक्रिया के अंतिम चरण के तहत एक नामी लॉ फर्म ने सार्वजनिक नोटिस जारी किया है।

screenshot 20250905 0025264134681019321905392

नोटिस में कहा गया है, ‘हमारे क्लाइंट इस संपत्ति (प्लॉट नंबर 5, ब्लॉक नंबर 14, 17, मोतीलाल नेहरू मार्ग) को खरीदने के इच्छुक हैं। इस संपत्ति के मौजूदा मालिक राजकुमारी कक्कड़ और बीना रानी हैं। अगर किसी अन्य व्यक्ति का इस संपत्ति पर कोई हक या दावा है तो वह सात दिनों के भीतर दस्तावेज़ी सबूत के साथ हमें सूचित करें। वरना यह माना जाएगा कि इस संपत्ति पर किसी का कोई विरोधी दावा नहीं है।’

यह संपत्ति लुटियंस बंगलो जोन में स्थित है, जिसे ब्रिटिश आर्किटेक्ट एडविन लुटियंस ने 1912 से 1930 के बीच डिजाइन किया था। करीब 28 वर्ग किलोमीटर में फैले इस क्षेत्र में लगभग 3,000 बंगले हैं, जिनमें ज्यादातर मंत्री, जज और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी रहते हैं। यहां लगभग 600 निजी संपत्तियां भी हैं, जो भारत के सबसे अमीर लोगों की झोली में हैं। इस डील के पूरा होने के बाद 17 मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित यह बंगला देश की सबसे महंगी आवासीय प्रॉपर्टी बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है।

screenshot 20250905 0029042672573600387751747

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles