Uttam Swami : शोषण के गंभीर आरोप, उत्तम स्वामी ने कथा बीच में छोड़ी

भोपाल। शोषण के गंभीर आरोप झेल रहे श्रीपंच अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी ने शुक्रवार को कथा बीच में छोड़ दी। वे जबलपुर के भेड़ाघाट में बंधा हीरापुर स्थित अपने उत्तम सेवा संस्थान में कथा कर रहे थे। 15 फरवरी तक चलने वाली कथा का शुक्रवार को तीसरा दिन था। उत्तम स्वामी दोपहर 3.30 बजे तक कमरे से नहीं निकले। श्रद्धालु इंतजार करते रहे। शिष्यों ने तबीयत खराब होने का हवाला दिया। व्यासपीठ पर बैठे शिष्य ने कथा सुनाई।

बताते हैं, उत्तम स्वामी का सरकारों में अच्छा खासा दखल है। आयोजनों में कई मुख्यमंत्री मंत्रियों का आना-जाना रहा है। उनके संपर्क में मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली कैडर के कुछ आइएएस भी थे। कुछ तो अच्छी पोस्टिंग के लिए संपर्क में रहते थे। उनके परिवारों की महिला सदस्य भी आयोजनों में देखी गईं।

शोषण के आरोप में एफआइआर दर्ज होने की जानकारी नहीं है। वहीं दिल्ली पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि नहीं की है। वहीं मीडिया से उत्तम स्वामी ने कहा, साजिश के तहत आरोप लगाया गया है। उन्हें टाइफाइड हो गया है इसलिए कथा नहीं कर पा रहे।

Exit mobile version