MP : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नाराज हुए केंद्रीय मंत्री खटीक, माइक छोड़कर चले गए…

निवाड़ी। पृथ्वीपुर में नारी सम्मान सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक नाराज होकर मंच से जाने लगे। पाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह पाल उनके पीछे दौड़े और हाथ पकड़कर वापस लाने की कोशिश की, लेकिन खटीक सीधे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास पहुंच गए।

नाराज केंद्रीय मंत्री खटीक के मुख्यमंत्री के पास जाने के दौरान पाल समाज के अध्यक्ष शैतान सिंह पाल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। कुछ पलों की गहमागहमी के बाद स्थिति सामान्य हुई। शैतान सिंह पाल ने दोनों नेताओं का सम्मान किया।

‘सीएम और केंद्रीय मंत्री का सम्मान करना चाहते थे’
शैतान सिंह पाल ने स्पष्ट किया कि वे सीएम डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक का मंच से सम्मान करना चाहते थे। वे उन्हें पाल समाज की ओर से पगड़ी पहनाना चाहते थे।

शैतान सिंह ने कहा कि वीरेंद्र खटीक उनके बड़े भाई जैसे हैं और कोई कटुता नहीं थी। वहीं, इस विषय पर केंद्रीय मंत्री खटीक की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी क्योंकि उनका मोबाइल बंद है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles