Bhopal के सभी स्कूलों में कक्षा 8वीं तक की छुट्टी, भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने लिया फैसला

भोपाल। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए भोपाल जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राजधानी के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है।

कलेक्टर ने आदेश में लिखा, ‘भोपाल जिले में निरंतर तापमान में वृद्धि के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदानित/सीबीएसई/आईसीएसई स्कूलों में अध्ययनरत छाक्ष-छात्राओं का दिनांक 30.04.2026 तक अवकाश घोषित किया जाता है। समस्त शिक्षक स्कूल में उपस्थित रहेंगे।’
लगातार चढ़ते पारे और लू (Heatwave) के प्रकोप से बच्चों को बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर गर्मी का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। अभिभावकों और शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सूचित कर दिया गया है। फिलहाल यह आदेश आगामी निर्देशों तक लागू रहेगा।

screenshot 20260426 1109402836943541263052719

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles