Telangana: एक साथ 45 IAS का तबादला, कई जिला कलेक्टर और विभागों के सचिव बदले

तेलंगाना में एक साथ 45 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. तबादले को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. जिसके अनुसार कई विभाग में नए सेक्रेटरी की तैनाती की गयी है. पंचायत राज डिपार्टमेंट, फाइनेंस डिपार्टमेंट, डिजास्टर मैनेजमेंट और रेवेन्यू , IT और इंडस्ट्रीज़ डिपार्टमेंट के सचिव बदले गए हैं.
संजय कुमार को विशेष मुख्य सचिव, पीआर एंड आरडी, आरडब्ल्यूएस एंड RASD विभाग पर पर नियुक्त किया गया है। सब्यसाची घोष को विशेष मुख्य सचिव प्रमुख कल्याण और विकासात्मक योजना इकाई और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के पद पर पदस्थ किया गया है। एम. दाना किशोर को विशेष मुख्य सचिव, सरकार (आपदा प्रबंधन), राजस्व विभाग के पद की जिम्मेदारी दी गई है। राहुल बोज्जा को प्रधान सचिव सरकार (राजनीतिक), सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। एन श्रीधर को सिंचाई और जीएसटी विभाग में सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।
बी. विजियेंद्र, कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट महबूबनगर को सचिव तेलंगाना सामाजिक कल्याण आवासीय शैक्षणिक संस्थान समिति और आयुक्त अनुसूचित जाति विकास के पद पर नियुक्त किया गया है।
अद्वैत कुमार सिंह, कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट महबूबाबाद को स्थानांतरित करके तेलंगाना भवन नई दिल्ली में सरकार के विशेष सचिव समन्वय (भारत सरकार की परियोजनाएं और सीएसएस) के पद पर नियुक्त किया गया है।
यदाद्री भौंगीर कलेक्टर पद पर कार्यरत एम हनुमंत राव को निदेशक बंदोबस्ती के पद पर भेजा गया है।
सिक्ता पटनायक, कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट नारायणपेट को फाइनेंस डिपार्टमेंट में विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। संदीप कुमार झा जनरल कमिश्नर जीएचएमसी कुतुबुल्लापुर को कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट जनगांव के पद पर पदस्थ किया गया है। अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक टीजीएसपीडीसीएल पर कार्यरत एमडी मुशर्रफ अली फरुकी को अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक 3D डिस्कॉम (नया) के पद पर पदस्थ किया गया है।
पामेला सत्यापति, कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट करीमनगर को विशेष आयुक्त श्रम के पद पर तैनात किया गया है।अनुराग जयंती को कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट, यदाद्री भौंगीर पद की जिम्मेदारी दी गई है। राहुल राज पी.एस, कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट मेदक को सहकारिता के लिए विशेष आयुक्त और सहकारी समितियां के रजिस्ट्रार के पद पर पदस्थ किया गया है।
जितेश सी पाटिल, कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट भद्रादरी कोठागुडेम को टीजीएसपीडीसीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद की जिम्मेदारी दी गई है। रिजवान बादशाह शेख, कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट जनगांव को कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट जोगुलम्बा के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
संतोष बी.एम, कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट जोगुलम्बा को आदिवासी कल्याण के निदेशक पद पर पदस्थ किया गया है।प्रतीक जैन, कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट विकाराबाद को कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट नारायणपेट के पद पर नियुक्त किया गया है।स्नेहा शबरीश, कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट हनामकोंडा को कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट, महबूबाबाद के पद पर नियुक्त किया गया है।
इन आईएएस अफसरों को भी मिला नया पदभार
गौरव उप्पल को वित्त विभाग और योजना विभाग के सचिव और ईओडीजी, टीजीआरएससी के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें तेलंगाना मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पद के एफएसी में भी रखा गया है। डी दिव्या सीईओ, एसएआरपी को स्टेट नोडल ऑफिसर प्रजावाणी के पद पर एफसीसी में रखा गया है। इस स्थान पर कार्यरत पी कात्यायनी देवी को स्थानांतरित किया गया है। भावेश मिश्रा को विशेष सचिव आईटीई और सी विभाग के पद पर भेजा गया है।





