LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग का नियम बदला…सरकार ने एजेंसियों को दिए ये निर्देश

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडरों की बुकिंग प्रक्रिया में बड़ा बदलाव कर दिया है। अब LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग का समय 21 से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि यह फैसला जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के लिए किया गया है।

इतना ही नहीं, सरकार ने रिफाइनरियों को एलपीजी प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश दिया है। कंपनियों को कॉमर्शियल कनेक्शन के बजाय घरेलू एलपीजी को प्राथमिकता देने का भी आदेश दिया गया है

सूत्रों के मुताबिक, सरकार की प्राथमिकता घरेलू ग्राहक हैं। भारत ने एलपीजी के लिए नए पार्टनर की तलाश भी शुरू कर दी है। इसके लिए अल्जीरिया, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, नॉर्वे जैसे देशों ने भारत से संपर्क किया है।वहीं पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की संभावना पर कहा गया कि जब तक कच्चे तेल की कीमत USD 130 प्रति बैरल से ऊपर नहीं जातीं, तब तक देश में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे। इसके पीछे तर्क दिया गया है कि भारत के पास अभी पर्याप्त स्टॉक है।

दावा किया जा रहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने के बाद दूसरे रूट से भी क्रूड ऑयल की सोर्सिंग बढ़ा दी गई है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल का पर्याप्त स्टॉक होने की भी बात कही गई है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles