Bhopal : भोपाल में ई रिक्शे में बच्चों को स्कूल भेजने पर प्रतिबन्ध

भोपाल। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने ई-रिक्शा को स्कूलों में प्रतिबंधित करने के  आदेश जारी किये हैँ। उन्होंने कहा है कि छोटे बच्चों को ई-रिक्शा में बैठाकर स्कूल भेजना ठीक नहीं है।

आज जारी आदेश में कहा गया है कि जिला सड़क सुरक्षा समिति की आहूत बैठक दिनांक 27.06.2025 में सर्वसम्मति से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर स्कूल के छात्र-छात्राओं के परिवहन हेतु ई-रिक्शा का जो उपयोग किया जा रहा है, उस पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। ई-रिक्शा स्कूल के छात्र-छात्राओं के परिवहन हेतु असुरक्षित वाहन है, वाहन में स्कूल के छोटे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण विषय है। अतएव ई-रिक्शा द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं के परिवहन पर प्रतिवन्ध लगाया जाता है।

screenshot 20250720 1331495039409755526283413

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles