MP : विकास कार्यों की निगरानी के लिए वरिष्ठ आईएएस अफसरों को दी संभागों की जिम्मेदारी, संजय शुक्ल को दिया भोपाल

भोपाल। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के विकास कार्यों की निगरानी, मूल्यांकन एवं पर्यवेक्षण हेतु 10 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को विभिन्न संभागों का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिन अधिकारियों को यह दायित्व सौंपा गया है, उनमें राजेश कुमार राजोरा (उज्जैन) अशोक वर्णवाल (ग्वालियर) मनु श्रीवास्तव (चंबल) संजय दुबे (जबलपुर) नीरज मण्डलोई (नर्मदापुरम) अनुपम राजन (इंदौर) संजय कुमार शुक्ल (भोपाल) रश्मि अरुण शमी (रीवा) दीपाली रस्तोगी (सागर) और शिवशेखर शुक्ला (शहडोल) शामिल हैं।
इन प्रभारी अधिकारियों को मुख्यमंत्री स्तर पर ली जा रही बैठकों के निर्देशों का पालन कराना, जिलों के विभागीय समन्वय, भ्रमण कर विकास कार्यों की समीक्षा, योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन जैसे दायित्व सौंपे गए हैं। यह निर्णय प्रदेश की विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से लिया गया है।






