MP : कानून व्यवस्था के लिए नियुक्त संभागीय प्रभारियों में फेरबदल

भोपाल। प्रदेश में संभाग स्तर पर कानून व्यवस्था एवं पुलिस के कार्यों की समीक्षा के लिए राज्य शासन ने वरिष्ठ अधिकारियों को संभागों का प्रभारी बनाया है।
जारी आदेश के अनुसार वरूण कपूर, भापुसे (1991) महानिदेशक जेल को भोपाल संभाग, उपेन्द्र कुमार जैन, भापुसे (1991)महानिदेशक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ को उज्जैन संभाग,  जी अखेतो सेमा, भापुसे (1992) विशेष पुलिस महानिदेशक, जेल को चम्बल संभाग, पंकज कुमार श्रीवास्तव, भापुसे (1992) विशेष पुलिस महानिदेशक, सी आईडी, पुलिस मुख्यालय को जबलपुर संभाग, रवि कुमार गुप्ता, भापुसे (1993) विशेष पुलिस महानिदेशक, रेल, पुलिस मुख्यालय को नर्मदापुरम संभाग, अनंत कुमार सिंह, भापुसे (1994) विशेष पुलिस महानिदेशक / प्रबंध संचालक, म.प्र. पुलिस हाऊसिंग कार्पोरेशन को सागर संभाग, राजाबाबू सिंह, भापुसे (1994)एडीजी प्रशिक्षण) को शहडोल संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पूर्व में जारी आदेश के अुनसार श्रीमती प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, भापुसे (1991) को ग्वालियर संभाग, अनिल कुमार, भापुसे (1993) को रीवा संभाग एवं आदर्श कटियार, भापुसे (1992) को इन्दौर संभाग के प्रभारी यथावत रहेंगे।

Exit mobile version