सिंगरौली के आदिवासी पीड़ितों से मिले राहुल-प्रियंका, जंगल काटने, विस्थापन और रोजगार की समस्याएं सुनी, राहुल ने जल्द आने का आश्वासन दिया

नई दिल्ली। सिंगरौली जिले के आदिवासी बहुल इलाकों से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले की जमीनी समस्याओं से अवगत कराया, जिसके बाद राहुल गांधी ने सिंगरौली आने का आश्वासन दिया।

screenshot 20260208 1631251583693740574327684

यह मुलाकात लोकसभा के भीतर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के चेंबर में हुई। प्रतिनिधिमंडल ने विस्थापन, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों को विस्तार से रखा।

मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रही
आदिवासियों ने बताया कि सिंगरौली जिले में औद्योगिक गतिविधियों और खनन परियोजनाओं के कारण वे लंबे समय से विस्थापन, मुआवजा और पुनर्वास की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी चिंताजनक है।

मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। उन्होंने आदिवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी को सिंगरौली आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया, ताकि वे स्वयं क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का जायजा ले सकें।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles