क्वींस ऑन द व्हील 2.0 आज से , प्रमुख सचिव शुक्ला करेंगे शुभारंभ


WWW.APNIKHABAR.CO.IN | Updated on 3 Mar, 2025 08:35 PM IST

भोपाल

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा महिला सशक्तिकरण और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘Queens on the Wheel’ (क्वींस ऑन द व्हील) के द्वितीय संस्‍करण का आयोजन किया जा रहा है। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला 4 मार्च 2025, मंगलवार को सुबह 9 बजे एमपीटी होटल विंड एंड वेव्स से बाइकर्स को रवाना करेंगे। देशभर की 25 महिला राइडर्स 1400 किमी का बाइक से सफर करते हुए मध्‍यप्रदेश की हैरिटेज ट्रेल का अनुभव करेंगी।


Source : Agency

Related Articles