MP : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रहलाद पटेल ने कीसंगम घाट पर स्वच्छता सेवा

भोपाल। आज जिला सीहोर के बुधनी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत जोशीपुर के गुंजारी नर्मदा संगम घाट पर  ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत माननीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने स्वच्छता सेवा कार्य किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री पटेल ने माँ नर्मदा एवं गुंजारी नदी के संगम स्थल पर स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए आमजन को स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नदियाँ हमारी आस्था और जीवन का आधार हैं, इसलिए इन्हें स्वच्छ और निर्मल बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विधानसभा में अपने वक्तव्य के दौरान मंत्री श्री पटेल ने कहा था कि केवल नर्मदा नदी ही नहीं, बल्कि जिन नदियों का संगम नर्मदा से होता है, वे सभी स्थल अत्यंत पवित्र होते हैं। अत: इन संगम स्थलों की स्वच्छता और संरक्षण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज मंत्री श्री पटेल ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत स्वयं स्वच्छता सेवा कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने आमजन से भी इस अभियान में बढ़-चढक़र सहभागिता करने और अपने आसपास के जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की।

screenshot 20260323 1356373028324624859697428
screenshot 20260323 1356441950217101637588068

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles