PMO : महादेव बेटिंग ऐप कांड: प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रसार भारती तक हड़कंप…

पिछले 48 घंटों से सोशल मीडिया पर तीन नाम ट्रेंड कर रहे हैं, लेकिन टीवी चैनल्स पर पूरी तरह ख़ामोशी छाई हुई है जैसे कुछ हुआ ही न हो
– हिरेन जोशी (PMओ), हितेश जैन (लॉ कमीशन), नवनीत सहगल (प्रसार भारती)। आखिर क्यों?
महादेव बेटिंग ऐप क्या है?दुबई से संचालित ये ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप पिछले 4 साल में 50,000+ करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी है। ED-CBI की जांच में खुलासा हुआ कि इसके मालिक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने छत्तीसगढ़ से लेकर गोवा-दुबई तक नेताओं, पुलिस वालों और बड़े अफसरों को हवाला के ज़रिए पैसे बांटे। प्रमोशन के लिए बॉलीवुड सेलेब्स की शादियां तक स्पॉन्सर कीं। अब जांच की आंच दिल्ली तक पहुंच गई है – और सबसे बड़ा नाम आया है PMO के OSD हिरेन जोशी का!

1️⃣ हिरेन जोशी (PMO OSD) – मोदी के सबसे करीबी, गुजरात दिनों से मीडिया मैनेजमेंट करने वाला “बायां हाथ”। सोशल मीडिया पर वायरल दस्तावेज़ और चैट्स में दावा – जोशी को दुबई से महादेव ऐप के मालिकों की तरफ से मोटी रकम मिलती थी। विदेशी डील्स, चैनल मैनेजमेंट और “नैरेटिव सेटिंग” के बदले कमीशन! गिरफ्तारी से बचाने के लिए अचानक इस्तीफा → अश्विनी वैष्णव को सौंपकर भागे।

2️⃣ हितेश जैन (लॉ कमीशन मेंबर) – अप्रैल 2025 में नियुक्ति, अक्टूबर अंत तक इस्तीफा! जोशी के कथित करीबी। सोशल मीडिया पर अफवाह – लॉ कमीशन के ज़रिए बेटिंग कानूनों में ढील दिलाने की कोशिश। बंगला खाली करवाया गया, एक दिन में सामान बाहर!

3️⃣ नवनीत सहगल (प्रसार भारती चेयरमैन) – 2 दिसंबर को अचानक इस्तीफा, एक साल का कार्यकाल बाकी था। यूपी के हर मुख्यमंत्री के प्रिय रहे सहगल पर भी उंगली उठ रही हैं पर स्पष्ट नहीं हो रहा है कि इनकी इस सब में क्या भूमिका थी !

सोशल मीडिया पर #MahadevBettingScam #HirenJoshi ट्रेंड कर रहा है। लोग पूछ रहे हैं –PMO में बैठा शख्स अगर बेटिंग माफिया का हिस्सा था तो देश की सुरक्षा का क्या? 50,000 करोड़ का काला धंधा और टीवी चैनल्स खामोश क्यों?
विपक्ष ने मैदान में ताल ठोंक दी है – पवन खेड़ा बोले: “CBI जांच हो, हिरेन जोशी के अमेरिकी पार्टनर कौन? कितना पैसा आया?”
पर देश के सारे टीवी चैनल्स चुप हैं क्योंकि ये जोशी जी के “कंट्रोल” में लंबे समय से पार्टी बने रहे हैं !अब आप फैसला कीजिए – ये सफाई है या सफाया?
�#महादेव_बेटिंग_कांड #PMO_में_भ्रष्टाचार #हिरेन_जोशी_बेनकाब

संजीव आचार्य की फेसबुक वाल से साभार

Exit mobile version