PM Modi की नॉर्वे, क्रोएशिया और नीदरलैंड की यात्रा स्थगित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नॉर्वे, क्रोएशिया और नीदरलैंड की यात्रा स्थगित कर दी गई है। पाकिस्तान और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर भारत की स्ट्राइक के बाद यह फैसला लिया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूरोप की तीन देशों की यात्रा रद्द कर दी गई है। मोदी 13 से 17 मई तक क्रोएशिया, नॉर्वे और नीदरलैंड की यात्रा करने वाले थे। प्रधानमंत्री को नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नॉर्वे जाना था। संबंधित देशों को इस निर्णय के बारे में सूचित कर दिया गया है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles