भोपाल। भोपाल में लंबे समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवा देने वाले और आकाशवाणी भोपाल में वरिष्ठ पदों पर कार्य कर चुके संजीव शर्मा PIB शिमला में असिस्टेंट डायरेक्टर नियुक्त किये गए है। उन्होंने शिमला में ज्वाइन कर लिया है।
शर्मा भोपाल में पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम रहे हैं। वे न सिर्फ एक उम्दा समाचार संपादक रहे, बल्कि माइक के पीछे उनकी आवाज़ और अंदाज ने श्रोताओं पर गहरी छाप छोड़ी। उनके साथियों का कहना है कि वे माइक से ‘झूठ से बोले बिना सच कहना’ सिखाते थे।
उनके रेडियो प्रोग्राम्स और समाचार वाचन शैली से पीढ़ियां प्रभावित हुईं। शर्मा ने ‘सरहद’, ‘देश चलती कहानियां’ और ‘आख़िरी 22 जनवरी’ जैसी किताबों के जरिए भी साहित्यिक दुनिया में योगदान दिया आकाशवाणी भोपाल के न्यूजरूम में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।