Madhya Pradesh को जल्दी ही मिलेंगे 8 नए आईएएस अधिकारी, कार्मिक मंत्रालय ने आवंटित किये कैडर

भोपाल। मध्य प्रदेश को जल्दी ही 8 नए आईएएस मिलेंगे। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने वर्ष 2024 में चयनित 179 आईएएस अफसरों को मंगलवार को कैडर अलॉट कर दिए है। इनमें 3 अधिकारी मप्र मूल के ही हैं, जबकि यहां के 7 अधिकारियों को दूसरे राज्यों में पदस्थ किया गया है।

ये आठ अफसर आएंगे मप्र
केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने वर्ष 2024 में चयनित 179 IAS (Indian Administrative Service) अफसरों को मंगलवार को कैडर आवंटित किए। इनमें आठ अधिकारियों को मध्य प्रदेश कैडर आवंटित हुआ। इनमें तीन अधिकारी आयुषी बंसल, श्लोक वाइकर व शैलेंद्र चौधरी शामिल हैं। इनके अलावा, उप्र निवासी आशी शर्मा, यहीं की सौम्या मिश्रा, महाराष्ट्र निवासी महादेव अग्रवाल व खोट पुष्पराज नानासाहेब तथा उत्तराखंड की शिल्पा चौहान को भी मप्र कैडर हासिल हुआ।

2024 बैच में ही चयनित मप्र मूल के सात अधिकारियों को अन्य राज्यों का कैडर मिला। इनमें रोमिल द्विवेदी को पश्चिम बंगाल, अभि जैन को सिक्किम, मुस्कान श्रीवास्तव को हरियाणा, अभिषेक शर्मा को एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम व केंद्र शासित अन्य) अवधिजा गुप्ता को गुजरात, फरखांडा कुरैशी को बिहार व खुशी कनेरिया को असम व मेघालय राज्य कैडर दिया गया।

यूपी को मिले 20 नए आईएएस अफसर

उत्तर प्रदेश को कल 20 नए आईएएस अफसर मिले हैं। सूची में को रैंक 6 प्राप्त करने वाली कोमल पूनिया भी शामिल हैं। इसके अलावा आदित्य विक्रम अग्रवाल, मयंक त्रिपाठी, हेमंत, संस्कृति त्रिवेदी, रिया सायनी, शिवांश सुभाष जगड़े, शिवम सिंह सलोनी, गौतम सिद्धार्थ सिंह, श्वेता और रेखा सियाक का नाम भी शामिल है।
पश्चिम बंगाल में 8 आईएएस अलॉट किए गए
पश्चिम बंगाल में 8 नए आईएएस अफसर अलॉट किए गए हैं। मुदिता बंसल जिनका होम स्टेट पंजाब है, उन्हें पश्चिम बंगाल  कैडर दिया गया है। वहीं रावुला जयसिंह रेड्डी को बंगाल कैडर दिया गया है, जिनका होम स्टेट तेलंगाना है। रितिका रथ, चौगुले अदिति संजय, अभिषेक चौधरी, मेघना  चक्रवर्ती और सक्षम भाटिया को भी यही कैडर मिला है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles