CBI: महासमुंद के SP आशुतोष सिंह डेपुटेशन पर CBI में SP बनाए गए, गृहमंत्री शर्मा से हुई थी नोकझोंक

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) आशुतोष सिंह को डेपुटेशन पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनविगेस्टकेशन (सीबीआई) पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है। मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर्स के अवर सचिव संजीव कुमार द्वारा इसका आदेश जारी किया गया है।
साथ ही राज्य सरकार से भी पत्र में आग्रह किया गया है कि आशुतोष सिंह को उनके नए असाइनमेंट के लिए आदेश जारी होने के तीन हफ्तों के भीतर राज्य से रिलीव कर दिया जाए। ताकि वह अपना नया कार्यभार संभाल सकें।जारी आदेश के अनुसार, सीबीआई में उनका कार्यकाल ज्वाइन करने के बाद 5 साल या आगामी आदेश ( जो भी पहले हो) तक होगा। बता दें कि आशुतोष सिंह महासमुंद में एसपी के पद पर पदस्थ है।
हालिया विवाद और चर्चा में रही उनकी कार्यशैली
कुछ समय पहले एसपी-कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा के साथ उनकी बहस की खबरें सुर्खियों में रही थीं। उस वाकये के बाद से ही अशुतोष सिंह का नाम चर्चा में था। हालांकि, उनके ट्रैक रिकॉर्ड और काम के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन पर भरोसा जताया है। अशुतोष सिंह का यह तबादला इस बात का भी संकेत है कि केंद्र सरकार राज्य सेवा के कुशल अधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी देने के लिए तत्पर है।



