Holi : लैला ओ लैला पर महापौर…भीगे चुनर पर सांसद-विधायक का डांस, सीएम ने फूलों-गुलाल से खेली होली, शिवराज ने गाया फाग

भोपाल। प्रदेश में 4 मार्च को होली का पर्व पारंपरिक वैभव, सांस्कृतिक उत्साह और जनभागीदारी के साथ मनाया जा रहा है। भोपाल से लेकर धार्मिक नगरी उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर और अन्य शहरों तक रंग, गुलाल और लोक परंपराओं की धूम नजर आ रही है। पूरा प्रदेश फागुन के रंग में सराबोर दिख रहा है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फूलों और गुलाल से होली खेली। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फाग गया। उन्होंने कहा कि दुनिया में बारूद की नहीं, रंगों की बरसात होनी चाहिए। वहीं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने टिमकी और ढोलक की थाप पर फाग गाकर पारंपरिक होली मनाई।

सांसद, मेयर और विधायक ने किया डांस
उज्जैन में संतों ने फूलों और गुलाल से होली खेली। वहीं सांसद अनिल फिरोजिया ‘भीगे चुनर वाली’ गीत पर झूमते नजर आए। रतलाम में मेयर प्रहलाद पटेल ने ‘लैला ओ लैला’ गीत पर डांस किया। वहीं सागर में विधायक शैलेंद्र जैन ने पत्नी के साथ ‘चल छैया छैया’ पर थिरक कर कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह भर दिया।

screenshot 20260304 2246487385004948712857675


सोमवारा में टैंकर से रंगों की बौछार, निकला भव्य जुलूस
भोपाल के पीर गेट चौराहे पर टैंकरों से रंगों की बौछार की गई। घोड़े और ऊंटों के साथ निकले जुलूस ने उत्सव को और भव्य बना दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर बड़ी संख्या में लोग झूमते नजर आए। रंग से भरे बड़े-बड़े टैंकर लाए गए थे, जिससे लोगों पर बौछारें की गईं।
डिंडौरी में कलेक्टर बंगले पर होली मिलन, विधायक ने बजाई ढोलक
डिंडौरी में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के बंगले पर होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान कांग्रेस विधायक ओंकार सिंह मरकाम ने ढोलक बजाकर फाग गाया, जिससे समारोह में लोक परंपरा की आत्मीय झलक दिखाई दी।

निवाड़ी में विदेशी मेहमानों ने खेली होली
निवाड़ी में इटली से आए विदेशी मेहमानों ने स्थानीय लोगों के साथ रंग खेलकर सांस्कृतिक सौहार्द की मिसाल पेश की। खजुराहो में भी विदेशी मेहमानों ने जमकर होली खेली। डांसकर त्योहार मनाया।

जबलपुर, ग्वालियर और इंदौर में भी जश्न
जबलपुर के लम्हेटा घाट स्थित इस्कॉन मंदिर जबलपुर में ब्रज शैली की होली मनाई गई। ग्वालियर में महाराजा बाड़ा के विक्टोरिया मार्केट के सामने पारंपरिक मूर्ख सम्मेलन की तैयारी रही। इंदौर में बड़े होटलों से लेकर सेंट्रल जेल तक रंगों का उत्सव देखने को मिला।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles