Sansad : में नई शुरुआत, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर और सिंघवी समेत 16 सदस्यों ने राज्यसभा की शपथ ली

संजय सक्सेना
नई दिल्ली। संसद के उच्च सदन में एक अहम दिन देखने को मिला, जब 16 नवनिर्वाचित और पुनर्निर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। इस दौरान नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर और अभिषेक मनु सिंघवी जैसे प्रमुख नेताओं ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने की। नए सदस्यों में भाजपा के आठ, सहयोगी दलों के तीन और कांग्रेस के पांच सांसद शामिल हैं। नितिन नवीन ने हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बिहार विधानसभा से इस्तीफा देकर राज्यसभा का रुख किया है और उन्होंने हिंदी में शपथ लेकर सदन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस सूची में कई राज्यों के प्रमुख चेहरे शामिल हैं, जिनमें असम, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना के प्रतिनिधि शामिल हैं।
संसदीय इतिहास में पहली बार….
हरिवंश निर्विरोध बने राज्यसभा के उपसभापति
पत्रकार से राजनेता बने हरिवंश नारायण सिंह ने आज एक नया इतिहास रच दिया है। उच्च सदन (राज्यसभा) के उपसभापति पद के लिए उन्हें लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुन लिया गया है। विपक्षी खेमे द्वारा इस पद के लिए कोई उम्मीदवार न उतारे जाने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था, जिसकी आज सुबह 11 बजे औपचारिक घोषणा कर दी गई। भारत के संसदीय इतिहास में पहली बार है जब कोई मनोनीत सांसद राज्यसभा के उपसभापति के लिए चुना गया है।
बिहार के जननेता के तौर पर लोकप्रिय रहे जयप्रकाश नारायण (जेपी) का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, हरिवंश जी का जन्म जेपी के गांव में हुआ है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का भी जिक्र किया। बतौर लेखकर हरिवंश के जीवन का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज उनकी जयंती के दिन तीसरे कार्यकाल के निर्विरोध चुना जाना इस अवसर को खास बनाता है।

Exit mobile version