MPPSC: भोपाल के कमला नेहरू स्कूल में गलत पेपर बांटा गया, राज्य पात्रता परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी

भोपाल। रविवार को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग एमपीपीएससी की राज्य पात्रता परीक्षा आयोजित की गई। 1 मार्च को प्रदेशभर में अनेक केंद्रों पर यह परीक्षा हुई। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा एक सत्र में आयोजित की गई। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होकर अपरान्ह 3 तक चली। परीक्षा ऑफलाइन मोड में कराई गई। एमपीपीएससी की इस अहम परीक्षा के लिए तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसकी निष्पक्षता और लोगों में परीक्षा के प्रति विश्वास बनाए रखने के लिए आइएएस अफसरों को संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। तमाम तैयारियों के बावजूद राज्य पात्रता परीक्षा में गफलत हो गई। भोपाल के एक परीक्षा केंद्र में गलत पेपर बांट दिया गया। करीब आधे घंटे बाद अभ्यर्थियों से पेपर वापस लिया गया।

कमला नेहरू परीक्षा केंद्र में गड़बड़ी
राज्य पात्रता परीक्षा में राजधानी भोपाल के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित परीक्षा केंद्र में गलत पेपर बांट दिया गया। कमला नेहरू हायर सेेंकेंडरी सीबीएसई स्कूल परीक्षा केंद्र में यह गड़बड़ी हुई। 11.55 बजे एमपीपीएससी की प्रश्न पत्र पुस्तिका वितरित की गई जिसमें गलत पेपर बांट दिया गया। जब इसकी भनक लगी तो करीब आधे घंटे बाद अभ्यर्थियों से यह पेपर वापस ले लिया गया। तब तक अभ्यर्थी प्रश्नपत्र के सवालों को हल कर चुके थे। गलत पेपर वापस लेने के बाद अभ्यर्थियों को दूसरा पेपर बांटा गया। इसे लेकर काफी गहमागहमी की स्थिति बनी रही।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles