भोपाल। विकास मिश्रा सीधी के नए कलेक्टर होंगे और हितिका वासल को गुना एसपी की कमान सम्हालेंगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा आज शाम को दो जिलों में की गई कार्रवाई के बाद 2013 बैच के आईएएस अफसर विकास मिश्रा को सीधी कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं 2017 बैच की आईपीएस असफर हितिका वासल को गुना जिले के एसपी की कमान सौपी गई है।
गुना एसपी अंकित सोनी सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल नियुक्त किये गये हैँ। सोमवंशी अपर सचिव के रूप में मंत्रालय जायेंगे। विकास मिश्रा मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ थे।
