MP : विभास कुमार सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में सीईओ, कमोलिका मोहन्ता लघु वनोपज संघ में एमडी पदस्थ

भोपाल। राज्य शासन ने आज भारतीय वन सेवा के
चार अधिकारियों को प्रशासकीय आधार पर स्थानांतरित किया है। विभास कुमार को सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में सी ई ओ बनाया है, जबकि कमोलिका मोहन्ता को लघु वनोपज संघ का एमडी बनाया गया है।
आदेश के अनुसार विभाष कुमार ठाकुर, भावसे-1990
प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं विस्तार) मुख्यालय, भोपाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (सेवाएं लोक सेवा प्रबंधन विभाग को प्रतिनियुक्ति पर सौंपी जाकर), डॉ. समीता राजौरा, भावसे-1992 प्रधान मुख्य वन संरक्षक/प्रबंध संचालक, म.प्र. राज्य लघुवनोपज संघ, भोपाल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) मुख्यालय, भोपाल (प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए), श्रीमती अर्चना शुक्ला, भावसे-1995 प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन विकास निगम, भोपाल) को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं विस्तार) मुख्यालय, भोपाल और श्रीमती कमोलिका मोहन्ता, भावसे-1997 अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन 2), मुख्यालय भोपाल को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक /प्रबंध संचालक, म.प्र. राज्य लघुवनोपज संघ, भोपाल (प्रतिनियुक्ति पर) नियुक्त किया गया है।





