भोपाल। राज्य शासन ने तीन भापुसे अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किये हैँ। स्पेशल डीजी वरुण कपूर को आर.ए.पी.टी.सी. इन्दौर से महानिदेशक, जेल बनाया गया है। EOW में पदस्थ मो. शाहिद अबसार, भापुसे (1996) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन एवं भर्ती) पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पीटीआरआई तथा संचालक, म.प्र. पुलिस अकादमी, भौरी, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है।
यूसुफ कुरैशी, भापुसे (2010) उप पुलिस महानिरीक्षक, सायबर सेल, पुलिस मुख्यालय, भोपाल को उप पुलिस महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, भोपाल (सेवाएं सा.प्र.वि. को सौंपते हुए हुए) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा चंद्रशेखर सोलंकी, पुलिस महानिरीक्षक, विसबल, इन्दौर रेंज को उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ अस्थाई रूप से पुलिस महानिरीक्षक, आर.ए.पी.टी.सी, इन्दौर के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
