MP : वरुण कपूर बने डीजी जेल, शाहिद अबसार को EOW से PHQ भेजा, कुरैशी EOW में

भोपाल। राज्य शासन ने तीन भापुसे अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किये हैँ। स्पेशल डीजी वरुण कपूर को आर.ए.पी.टी.सी. इन्दौर से महानिदेशक, जेल बनाया गया है। EOW में पदस्थ  मो. शाहिद अबसार, भापुसे (1996) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (चयन एवं भर्ती) पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पीटीआरआई तथा संचालक, म.प्र. पुलिस अकादमी, भौरी, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है।

यूसुफ कुरैशी, भापुसे (2010) उप पुलिस महानिरीक्षक, सायबर सेल, पुलिस मुख्यालय, भोपाल को उप पुलिस महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, भोपाल (सेवाएं सा.प्र.वि. को सौंपते हुए हुए) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा  चंद्रशेखर सोलंकी, पुलिस महानिरीक्षक, विसबल, इन्दौर रेंज को उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ अस्थाई रूप से पुलिस महानिरीक्षक, आर.ए.पी.टी.सी, इन्दौर के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

img 20250731 wa00312801232814917094764

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles