MP : दो दर्जन अफसरों की प्रोबेशनर डिप्टी कलेक्टर के रूप में पदस्थापना

भोपाल। राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी है। प्रदेश के दो दर्जन युवा अफसरों को अहम जिम्मेदारियां दी जा रहीं हैं। इन अधिकारियों को प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग यानि के पूल में शामिल किया है। जीएडी ने 24 अफसरों को विभागीय पूल में शामिल किया है। ये सभी मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से चुने गए अधिकारी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग
ने सभी दो दर्जन अफसरों को प्रोबेशनर डिप्टी कलेक्टर के रूप में पदस्थापित किया है।

जिन युवा अफसरों को प्रोबेशनरी अधिकारी बनाया गया है उनमें वेटिंग लिस्ट के आधार पर 2021 बैच की जबलपुर की प्राशी अग्रवाल हैं। वहीं अन्य प्रोबेशनरी अफसर 2022 बैच के लिए चुने गए अधिकारी हैं। दोनों बैचों के सभी दो दर्जन अधिकारियों को डिप्टी कलेक्टर बनाकर जीएडी पूल में पदस्थ किया गया है
सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों के अनुसार 2022 बैच के आदित्य नारायण तिवारी नर्मदापुरम, आयशा अंसारी रीवा, अनिल कछवारे देवास, दीपिका पाटीदार देवास, धर्म प्रकाश मिश्रा अनूपपुर, ग्लैक्सी नगपुरे बालाघाट, कविता देवी यादव टीकमगढ़, कमल मंडलोई धार, प्रत्युष श्रीवास्तव सिवनी, प्रियांशी जैन सिवनी, निशांत भूरिया जबलपुर, ममता चौहान अलीराजपुर, महिमा चौधरी रायसेन को प्रोबेशनर डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

इनके अलावा रोहित कुमार लोधी पन्ना, रोहित राणावत उज्जैन, शानू चौधरी बालाघाट, स्वाती सिंह सतना, उमेश अवस्थी छतरपुर, सुरभि जैन छतरपुर, सरकार बावरिया छिंदवाड़ा, वैशाली सोलंकी इंदौर, संदीप कुमार परस्ते अनूपपुर को भी प्रोबेशनरी अधिकारी बनाया गया है।

Exit mobile version