MP : ट्रक ने टैक्सी को मारी टक्कर, सिवनी में 2 लोगों की मौत, 8 घायल

सिवनी। सिवनी में नेशनल हाईवे पर लहराकर तेज रफ्तार में चल रहे ट्रक ने किनारे खड़ी एक टैक्सी को टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए।

हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे कुरई थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे – 44 पर हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी फोरलेन की साउंडप्रूफ दीवार से जा टकराई।
कुरई थाना प्रभारी कृपाल सिंह तेकाम ने बताया- ट्रक (HR 38 AS 6721) को जब्त कर लिया गया है। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सभी यात्री सिवनी के छिंदवाड़ा चौक से खवासा की ओर जा रहे थे। यही कारण रहा कि मृतकों की पहचान में काफी समय लगा।घायलों में से एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे नागपुर रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज कुरई के अस्पताल में चल रहा है।

हादसे में इनकी हुई मौत
संतकुमार हरदिया, उम्र 55 साल
रामकिशोर बरमैया, उम्र 50 साल
ये लोग हुए घायल- ड्राइवर प्रदीप राय, उम्र 31 साल, मीनाक्षी उइके, उम्र 20 साल, नीलेश्वर उइके, उम्र 18 साल, अंजनी सिरसाम, उम्र 26 साल, शकीला बी, उम्र 45 साल, सुरैया खान, उम्र 27 साल
सकुन बाई, उम्र 45 साल, सत्यभान, उम्र 21 साल।

Exit mobile version