MP : प्रदेश को मिली एक और आईपीएस इशिता भाटिया..

भोपाल। उत्तराखंड कैडर 2024 की आईपीएस अधिकारी इशिता भाटिया को एमपी कैडर मिल गया है. इसके पीछे कारण है, इनकी शादी एमपी कैडर के 2022 आईएफएस ऑफिसर हिमांशु त्यागी से हुई है।

केंद्र सरकार की अखिल भारतीय सेवा कैडर नीति के तहत पति-पत्नी को एक ही राज्य कैडर में सेवा का अवसर देने का प्रावधान है. इसी नीति के अंतर्गत इशिता भाटिया का उत्तराखंड से मध्य प्रदेश कैडर में स्थानांतरण किया गया है. गृह मंत्रालय और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की स्वीकृति के बाद इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किए गए हैं. इशिता भाटिया ने वर्ष 2024 की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर आईपीएस सेवा में प्रवेश किया था. वर्तमान में वह प्रशिक्षण काल में हैं. कैडर परिवर्तन के बाद अब वह मध्य प्रदेश पुलिस कैडर में अपनी सेवाएं देंगी. प्रशासनिक हलकों में इसे राज्य के लिए सकारात्मक और लाभकारी कदम माना जा रहा है, क्योंकि इससे राज्य को एक और प्रशिक्षित और सक्षम महिला पुलिस अधिकारी मिली है.

केंद्र की नीति का मिला फायदा
इशिता के पति हिमांशु त्यागी भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के अधिकारी हैं और वर्तमान में मध्य प्रदेश कैडर में पदस्थ हैं. दोनों अधिकारियों के एक ही राज्य कैडर में होने से न केवल पारिवारिक संतुलन बना रहेगा, बल्कि प्रशासनिक दृष्टि से भी समन्वय बेहतर होगा. केंद्र सरकार की नीति का उद्देश्य भी यही है कि अधिकारियों को पारिवारिक कारणों से अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े.

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles