MP : संकेत भोंडवे आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं धनंजय सिँह भदौरिया जबलपुर संभागायुक्त नियुक्त

भोपाल। राज्य शासन ने संकेत भोंडवे को आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश, भोपाल एवं धनंजय सिँह भदौरिया को जबलपुर सम्भागयुक्त नियुक्त किया है।
धनंजय सिंह भदौरिया (2006), आयुक्त, अनुसूचित जाति विकास, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) को आयुक्त, जबलपुर संभाग, जबलपुर नियुक्त किया गया है। जबकि संकेत एस. भोंडवे (2007) (पदस्थापना हेतु प्रतीक्षारत) को आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश, भोपाल नियुक्त किया गया है।
श्रीमती मीनाक्षी सिंह, भाप्रसे (2013), उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग को अपने वर्तमान कर्तव्यों साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक आयुक्त, अनुसूचित जाति विकास, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, भोपाल का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।
आदेश के अनुसार संकेत एस. भोंडवे द्वारा आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश, भोपाल का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री सिबि चक्रवर्ती एम. भाप्रसे, (2008) सचिव, मुख्यमंत्री तथा आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) को केवल आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश, भोपाल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश भवन विकास निगम, भोपाल का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।
सीएम के जबलपुर दौरे के बाद जारी हुआ आदेश
मुख्यमंत्री शुक्रवार को जबलपुर के दौरे पर थे। इस बीच पिछले 9 दिन से कमिश्नर के रिक्त पद पर पदस्थापना के आदेश उनके जबलपुर से रवाना होने के बाद जारी हुए हैं। भारत-पाक के बीच जंग के हालातों को देखते हुए जबलपुर जैसे संभाग में संभागायुक्त के रिक्त पद को लेकर आदेश जारी नहीं होने से प्रशासनिक तालमेल में रुकावट की स्थिति बन रही थी।
