MP : सिवनी में भरभराकर गिरा सीएम राइज स्कूल की बिल्डिंग का स्लैब, 10 मजदूर घायल, 3 गंभीर

सिवनी. जिले के केवलारी के सांदीपनी विद्यालय में बड़ा हादसा हो गया। बिल्डिंग का एक स्लैब भरभराकर गिरने से 10 मजदूर घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी मजदूरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस-प्रशासन के लोग पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

दरअसल, यह बिल्डिंग निर्माणधीन थी। इसके निर्माण कार्य की शुरुआत फरवरी 2024 में हुई थी। इसका ठेका भोपाल की एक कंपनी ने लिया था। इस हादसे के बाद क्षेत्रीय नेताओं ने निर्माण-कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए हैं।

Exit mobile version