MP : शिवराज के निवास की सुरक्षा बढ़ाई गईं, isi का मामला या अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के संकेत…?

भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की सुरक्षा व्यवस्था को अचानक कड़ा कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को मिले खुफिया इनपुट के बाद शुक्रवार देर रात भोपाल और दिल्ली दोनों जगह उनकी सुरक्षा में इजाफा किया गया। सूत्र बताते हैँ कि एक बार फिर शिवराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की अटकलें तेज हो गईं हैँ।

पहले से Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त शिवराज के भोपाल स्थित बी-8 (74 बंगला) आवास के चारों ओर अतिरिक्त बैरिकेडिंग लगाई गई, जबकि दिल्ली के सरकारी आवास पर भी सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब पार्टी सूत्रों में चर्चा है कि शिवराज सिंह चौहान भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। गृह मंत्रालय के निर्देश पर मध्य प्रदेश डीजीपी, दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (सुरक्षा) और मुख्य सचिव को तत्काल अलर्ट भेजा गया।

भोपाल में कार्रवाई: 74 बंगला (बी-8 आवास) के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात। बैरिकेडिंग बढ़ाई गई, आसपास की सड़कों पर चेकिंग पॉइंट्स लगाए गए। रात में आवास के बाहर पुलिस वाहन और जवान दिखे।
दिल्ली में अलर्ट: सरकारी आवास पर CRPF और दिल्ली पुलिस की तैनाती बढ़ी। आने-जाने वालों की सघन जांच शुरू।
निर्देश: गृह मंत्रालय ने MP DGP, दिल्ली पुलिस स्पेशल कमिश्नर (सुरक्षा) और मुख्य सचिव को पत्र भेजा। इनपुट की प्रकृति गोपनीय है, लेकिन “संभावित खतरे” का जिक्र है।

शिवराज को 2023 में Z+ सुरक्षा मिली थी, जब वे मुख्यमंत्री थे। अब केंद्र में मंत्री होने के बावजूद अतिरिक्त सतर्कता का मतलब गंभीर खतरा है। विशेषज्ञों का कहना है कि राजनीतिक उथल-पुथल या क्षेत्रीय मुद्दों से जुड़े खतरे हो सकते हैं। मध्य प्रदेश में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और राजनीतिक विरोध के कारण भी सुरक्षा बढ़ाई जाती रही है।

क्या शिवराज BJP के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे?
यह सुरक्षा बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब BJP में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की चर्चा जोरों पर है। वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म होने वाला है। पार्टी सूत्रों में शिवराज का नाम प्रमुख है:
– OBC चेहरा, मध्य प्रदेश में 3 बार CM।
– किसान मुद्दों पर मजबूत पकड़।
– RSS से अच्छे संबंध।
– हिंदी बेल्ट में लोकप्रियता।

Exit mobile version