भोपाल. अमूल और मदर डेयरी के बाद मध्य प्रदेश में अब सांची दुग्ध संघ ने भी दूध की कीमत 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी है। नए रेट 15 मई से लागू हो जाएंगे। इससे पहले सांची ने पिछले साल 7 मई को रेट बढ़ाए थे।
भोपाल में पैक्ड दूध में सांची की सबसे ज्यादा खपत होती है। रोज करीब साढ़े 7.5 लाख लीटर से ज्यादा दूध बिकता है। अमूल की खपत करीब 90 हजार लीटर है। इसके बाद सौरभ और श्रीधी की 1 लाख लीटर दूध से ज्यादा की खपत शहर और भोपाल के ग्रामीण इलाकों में है। मदर डेयरी ब्रांड के दूध की ज्यादातर खपत शहर में ही होती है।
हालांकि, भोपाल में पैक्ड दूध की तुलना में खुले दूध की बिक्री ज्यादा होती है। खुले दूध की खपत करीब 10 लाख लीटर तक प्रतिदिन है। कुछ दिन पहले खुले दूध के रेट भी 2 रुपए तक बढ़ाए गए थे। पैक्ड दूध की तुलना में खुला दूध के रेट 10 रुपए लीटर तक कम हैं।
