MP : भिंड में संतों ने फ्री कराया हाईवे का टोल, दंदरौआ सरकार और हेमंत कटारे धरने पर बैठे, बोले- रोड नहीं तो टैक्स नहीं…

भिंंड। भिंड में नेशनल हाईवे-719 की बदहाली और आए दिन हो रही मौतों के खिलाफ संत समाज का गुस्सा फूट पड़ा है। मालनपुर के पास बरैठा टोल प्लाजा को संतों ने हाईजैक करते हुए पूरी तरह फ्री करा दिया है। यहां से गुजरने वाली गाडय़िां अब बिना टैक्स दिए निकल रही हैं। नो रोड-नो टोल के नारे के साथ शुरू हुए इस आंदोलन में दंदरौआ धाम के महंत रामदास महाराज, संत समिति के अध्यक्ष कालीदास महाराज और नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे भी धरने पर बैठ गए हैं।
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में साधु-संत, रिटायर्ड फौजी और समाजसेवियों का जत्था बरैठा टोल प्लाजा पर पहुंचा। संत समिति के जिला अध्यक्ष कालीदास महाराज ने सभी को अनुशासन में रहने की शपथ दिलाई, जिसके बाद सांकेतिक रूप से टोल बैरियर हटा दिए गए। मौके पर सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात है, लेकिन संतों के आक्रोश के आगे प्रशासन बैकफुट पर नजर आ रहा है।
आंदोलन को समर्थन देने के लिए कांग्रेस विधायक और विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे भी पहुंचे। उन्होंने संतों के साथ बैठकर नारेबाजी की। कटारे ने कहा, यह सडक़ मौत का हाईवे बन चुकी है। जनता परेशान है और सरकार कुंभकर्णी नींद में है। संतों की नो रोड-नो टोल की मांग पूरी तरह जायज है। जब तक सडक़ नहीं बनती, जनता टैक्स क्यों दे?
7 महीने पहले गडकरी ने दिया था भरोसा
संतों का आरोप है कि 7 महीने पहले वे दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले थे। उस वक्त केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी उनका हाथ पकडक़र काम शुरू कराने का वादा किया था। बैठक में गडकरी ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा था- मुझे नहीं पता टोल कहां है, पहले हाईवे का विस्तार होना चाहिए। अधिकारियों ने 2028 तक काम पूरा करने का दावा किया था, लेकिन सात महीने बीतने के बाद भी जमीन पर एक पत्थर नहीं लगा।
मौत का हाईवे बना हृ॥-719
कालीदास महाराज ने बताया कि पिछले दो सालों में इस हाईवे पर सैकड़ों बेकसूर लोग और गौवंश अपनी जान गंवा चुके हैं। आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि (सांसद-विधायक) इस मुद्दे को विधानसभा या संसद में नहीं उठाते। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भी संतों से चर्चा में माना था कि भिंड के जनप्रतिनिधि सदन में यह मुद्दा गंभीरता से नहीं रखते।
संतों की दो टूक- अब आंदोलन रुकेगा नहीं
दंदरौआ सरकार महंत रामदास महाराज ने स्पष्ट कर दिया है कि यह आर-पार की लड़ाई है। संतों का कहना है कि जब तक हाईवे को सिक्सलेन बनाने का काम धरातल पर शुरू नहीं होता, तब तक टोल वसूली नहीं होने दी जाएगी। संत समाज ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र होगा।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles