MP : सचिन सिन्हा पदोन्नत, प्रशासन अकादमी के महानिदेशक बने, ACS स्मिता भारद्वाज और IG हिमानी खन्ना हुईं रिटायर

भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष और अपर मुख्य सचिव स्मिता भारद्वाज और सागर रेंज की आईजी हिमानी खन्ना बुधवार को रिटायर हो गईं। स्मिता के रिटायरमेंट के बाद प्रशासन अकादमी में पदस्थ प्रमुख सचिव सचिन सिन्हा को नया अपर मुख्य सचिव बनाया है।

screenshot 20260331 2316531814981125172752037

वरिष्ठता के हिसाब से सचिन सिन्हा अपर मुख्य सचिव पद के दावेदार थे, इसलिए सामान्य प्रशासन विभाग 31 मार्च को उनका आदेश जारी किया है।

इस साल रिटायर होंगे ये आईएएस अफसर
साल 2026 में आने वाले महीनों में जिन अन्य आईएएस अफसरों का रिटायरमेंट होना है, उसमें राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सचिव अलका उपाध्याय का नाम शामिल है, जो मई में रिटायर होंगी। केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी आशीष श्रीवास्तव अक्टूबर में रिटायर होंगे। वे वर्तमान में गृह मंत्रालय में पदस्थ हैं।
एमपी कैडर के प्रमुख सचिव स्तर के एक अन्य अधिकारी उमाकांत उमराव 1 अगस्त को रिटायर होंगे। वहीं लोकायुक्त संगठन में सचिव अरुणा गुप्ता अक्टूबर और खादी ग्रामोद्योग के महाप्रबंधक पद पर पदस्थ माल सिंह भयडिया जून में सेवानिवृत्त होंगे।

दूसरी ओर, सागर रेंज के नए नए आईजी के पदस्थापना के आदेश एक दो दिनों में जारी कर सकता है। इसके चलते आईपीएस अफसरों की पेंडिंग तबादला सूची भी जल्द जारी हो सकती है।

screenshot 20260331 2308538065279689588683486

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles