भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इंदौर की नेत्री रीना बौरासी को एमपी महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। रीना बौरासी महिला कांग्रेस में विभा पटेल की जगह लेंगी।
रीना बौरासी महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बनीं:अवनीश भार्गव सेवादल के मुख्य संगठक बनाए गए, कांग्रेस में मालवा के नेताओं का दबदबा
भोपाल20 मिनट पहले
अवनीश भार्गव सेवादल के मुख्य संगठक बनाए गए, कांग्रेस में मालवा के नेताओं का दबदबा|भोपाल,Bhopal – Dainik Bhaskar
रीना बौरासी और अवनीश भार्गव
एमपी में लगातार संगठन विस्तार की कवायद चल रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इंदौर की नेत्री रीना बौरासी को एमपी महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। रीना बौरासी महिला कांग्रेस में विभा पटेल की जगह लेंगी।
मार्च 2022 से विभा पटेल थीं अध्यक्ष भोपाल की महापौर रह चुकीं विभा पटेल को मार्च 2022 में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अब उनकी जगह इंदौर के सांवेर से विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं रीना बौरासी प्रदेश अध्यक्ष बनाई गईं हैं।
अवनीश भार्गव सेवादल के मुख्य संगठक बने भोपाल के बैरसिया के रहने वाले अवनीश भार्गव मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक बनाए गए हैं। भार्गव सागर, विदिशा, उज्जैन सहित कई जिलों के प्रभारी रह चुके हैं।
एमपी कांग्रेस के अहम पद मालवा के पास मध्य प्रदेश कांग्रेस में इस वक्त मालवा के नेताओं का दबदबा है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी इंदौर के राऊ से आते हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार धार के रहने वाले हैं। अब महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी इंदौर से बनाई गई हैं। आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया रतलाम और आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम बैतूल के रहने वाले हैं।
