MP : जनसम्पर्क आयुक्त मनीष सिँह ने कार्यभार ग्रहण किया

भोपाल। नव नियुक्त जनसम्पर्क आयुक्त मनीष सिँह ने सुबह मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की और दोपहर में जनसम्पर्क संचालनालय पहुँच कर कार्यभार ग्रहण कर लिया। जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मनीष सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली।

देर रात तबादला सूची जारी हुईं। सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से नवपदस्थ आयुक्त जनसम्पर्क एवं प्रबंध संचालक, मप्र माध्यम मनीष सिंह ने मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की। सीएम ने उन्हें शुभकामनायें दीं।





