MP Politics :दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री शाह और पार्टी अध्यक्ष नबीन से मिले सीएम यादव, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों पर हुई चर्चा

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने ही नेताओं के बीच राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों को लेकर चर्चा हुई है। शाह के बाद मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले।

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के दौरान अलग-अलग विभागों से संबंधित बजट की राशि जारी करने की मांग भी कर रहे हैँ। चालू वित्त वर्ष के खत्म होने में अब एक महीने का ही समय बचा है। ऐसे में बजट की जो भी राशि बची है उसे 31 मार्च के पहले राज्य सरकार को देने के लिए अनुरोध किया जाएगा।
राज्य सरकार को चालू वित्त वर्ष में केंद्र से 44000 करोड रुपए से अधिक की राशि मिलना है लेकिन जनवरी तक की रिपोर्ट के अनुसार 9.50 हजार करोड़ रुपए ही राज्य सरकार को मिल पाए हैं ऐसे में बकाया राशि के लिए मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्रियों से आग्रह करेंगे इसके बाद मार्च में संबंधित विभागों के मंत्री और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी भी दिल्ली में संबंधित विभागों के मंत्री और अधिकारियों से मुलाकात करने वाले हैं।





